उत्तराखंड नैनीतालUttarakhand Snowfall cold wave likely in 3 districts

Uttarakhand Snowfall: शुरू हुई Cold Wave, आज 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand में Snowfall से Cold Wave शुरू हो गई है। आज 3 जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

Uttarakhand Snowfall cold wave: Uttarakhand Snowfall cold wave likely in 3 districts
Image: Uttarakhand Snowfall cold wave likely in 3 districts (Source: Social Media)

नैनीताल: नए साल से ठीक पहले Uttarakhand में Snowfall का दौर शुरू हो गया है। ठंड की वजह से Cold Wave शुरू हो गई है, लोग बेचैन हैं। पहाड़ से आ रही ठंडी हवाएं मैदानों में भी कंपकंपी छुड़ा रही हैं। ठंड से राहत पाने के तमाम जतन फेल साबित हो रहे हैं। बीते दिन सर्द हवाओं के चलते अधिकतम औसत तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हालांकि सोमवार को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली।

ये भी पढ़ें:

सोमवार को देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। रविवार को मसूरी-नैनीताल में बर्फबारी हुई, जिसका असर मैदानी इलाकों तक में महसूस किया गया। ठंड के असर के चलते लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा, इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। रविवार को हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब, औली और चोपता में पहाड़ियां बर्फ से ढकी नजर आ रही हैं। इसी तरह केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। यहां रविवार को छह इंच नई बर्फ जमी। खराब मौसम के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। Uttarakhand में Snowfall और cold wave की लेटेस्ट जानकारी हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।