उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालDM Vijay Kumar Jogdande Gifts Blankets to Poor People

गढ़वाल: सर्द रात में निर्धन-असहायों को मिली मदद, DM विजय कुमार की नेक पहल

Pauri Garhwal के जिलाधिकारी IAS Vijay Kumar Jogdande ने सर्द मौसम को देखते हुए ठंड से ठिठुरते निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

DM Vijay Kumar Jogdande: DM Vijay Kumar Jogdande Gifts Blankets to Poor People
Image: DM Vijay Kumar Jogdande Gifts Blankets to Poor People (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: मुश्किल के वक्त इंसान के काम आएं, ये ही इंसानियत है। उत्तराखंड में भी कुछ जिलाधिकारी ऐसे हैं, जो इंसानियत के काम आते हैं। छोटी छोटी कोशिशों के जरिए ऐसे जिलाधिकारी जनता से जुड़ते हैं और उनके दिलों में बस जाते हैं।

Pauri Garhwal DM Vijay Kumar Jogdande

उत्तराखंड में ऐसे ही एक जिलाधिकारी हैं IAS Vijay Kumar Jogdande ये बात आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। जिन लोगों के पास अपने घर हैं, वो रजाई के अंदर दुबके पड़े हैं लेकिन कुछ लोग हैं, जो बेघर हैं और सड़कों पर ही सर्द रात में ठिठुरने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद करना वास्तव में इंसानियत ही है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने सर्द मौसम को देखते हुए पौड़ी के निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

निर्धन और असहाय लोगों की मदद:

डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि तहसील पौड़ी के अंतर्गत आने वाले निर्धन व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही उन्होंने अन्य संस्थानों से भी अपील की कि निर्धन और असहाय लोगों की मदद के लिये आगे आएं। इससे जरूरतमंद लोगों को सहायता हो सकेगी। डीएम विजय कुमार जोगदंडे की कोशिशों के चलते जिन लोगों को कपड़ों की आवश्यकता है, उन लोगों को भी कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तहसील व ब्लॉक स्तर पर अलाव तथा निर्धन लोगों को कपड़ों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जरूरी सामाग्री वितरण अवश्य करें। वास्तव में हमारे समाज में ऐसी छोटी-छोटी कोशिशें होती रहनी चाहिए। डीएम विजय कुमार जोगदंडे की कोशिशों को साधुवाद।