उत्तराखंड पिथौरागढ़Hemanti Devi commits suicide in Ramganga river in Pithoragarh

पहाड़ से दुखद खबर..महिला ने नदी में कूदकर दी जान, गांव में हड़कंप

महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pithoragarh News: Hemanti Devi commits suicide in Ramganga river in Pithoragarh
Image: Hemanti Devi commits suicide in Ramganga river in Pithoragarh (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: कोरोना काल में मानसिक समस्याओं से जूझ रही महिलाओं में खुदकुशी के मामले बढ़े हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है, जहां एक महिला ने रामगंगा नदी में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना थल क्षेत्र की है। बीते दिन यहां एक महिला ने रामगंगा नदी और कोविला नदी के संगम पर छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाली महिला की शिनाख्त 55 साल की हेमंती देवी पत्नी खड़क सिंह के रूप में हुई। वो तहसील बेरीनाग के उडियारी गांव की रहने वाली थीं।
महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्रवासी सन्न हैं, गांव में मातम पसरा है। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

घटना मंगलवार की है। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कोकिला और रामगंगा नदी के संगमस्थल पर पहुंची। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला के नदी में कूदने की खबर फैलने के बाद घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर कुछ लोगों ने महिला को बहते हुए देखा। क्षेत्र के कुछ युवकों ने किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकाला। बाद में पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की सांसें थम गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला ने खुदकुशी क्यों की, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।