उत्तराखंड ऋषिकेशLatest Pictures of Rishikesh-Karnprayag Rail Line Work

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए, काम ने पकड़ी रफ्तार..जानिए खूबियां

Rishikesh-Karnprayag Rail Line पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। अब चार धाम रेल प्रोजेक्ट में हो रहे कामों ने रफ्तार पकड़ ली है, तस्वीरें देखिये...

Rishikesh-Karnprayag Rail Line: Latest Pictures of Rishikesh-Karnprayag Rail Line Work
Image: Latest Pictures of Rishikesh-Karnprayag Rail Line Work (Source: Social Media)

ऋषिकेश: PM Narendra Modi दी का ड्रीम प्रॉजेक्ट Rishikesh-Karnprayag Rail Line आकार लेता दिख रहा है। चार धाम रेलवे परियोजना का काम रफ्तार पकड़ रहा है और बहुत तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सभी चार धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक ट्रेन पहुंचाई जाएगी और उनको रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यह रेल लाइन देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग शहरों को जोड़ेगी। बीच में रेल परियोजना का काम थोड़ा सुस्त पड़ गया था मगर अब भारतीय रेल उत्तराखंड में चार धाम रेलवे परियोजना में तेजी ला रहा है।

रेल मंत्रालय ने tweet कर साझा की जानकारी:

रेल मंत्रालय ने इस बाबत जानकारी साझा करते हुए प्रोजेक्ट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा, 'ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच चार धाम रेलवे परियोजना ने गति पकड़ी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए अलकनंदा नदी पर आने वाले पियर्स की झलक देखें, यह परियोजना का सबसे लंबा (489 मीटर) पुल है, जो श्रीनगर शहर को प्रस्तावित रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।' दरअसल उत्तराखंड में रेलवे की दो प्रमुख परियोजनाओं में चार धाम यात्रा के चार महत्वपूर्ण स्थानों को ऋषिकेश और कर्णप्रयाग शहर से जोड़ने के लिए ब्रॉड गेज लाइन को जोड़ना शामिल है। रेल मंत्रालय ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए प्रोजेक्ट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कीं। आगे देखिए तस्वीरें...

ये भी पढ़ें:

  • Rishikesh Karnprayag Rail Track - Tunnel

    Rishikesh Karnprayag Rail Track - Tunnel
    1/ 4

    इस परियोजना के तहत सभी चार धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच नई ब्रॉड गेज रेल लाइन का प्रोजेक्ट भी उत्तराखंड के लिए काफी अहम बताया जा रहा है।

  • Rishikesh Karnprayag Rail Track Work

    Rishikesh Karnprayag Rail Track Work
    2/ 4

    यह रेल लिंक राज्य के कई तीर्थयात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि यात्रा खर्च की बचत भी होगी।

  • Rishikesh Karnprayag Rail Track - Bridge

    Rishikesh Karnprayag Rail Track - Bridge
    3/ 4

    हाल ही में रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने इस रेल परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड का दौरा किया था। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना स्थल का भी दौरा किया था और सुरंग के काम तथा ब्रॉड गेज लाइन की समीक्षा की।

  • Rishikesh Karnprayag Rail Track - Bridge Work

    Rishikesh Karnprayag Rail Track - Bridge Work
    4/ 4

    यह रेल लाइन देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग शहरों को जोड़ेगी, जो पांच जिलों यानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली को जोड़ने वाली एक कड़ी होगी।