उत्तराखंड देहरादूनBJP Strong in Uttarakhand in Latest Survey of Assembly Elections 2022

उत्तराखंड में बनेगी किसकी सरकार? BJP दिख रही मजबूत..पढ़िए लेटेस्ट सर्वे का रिजल्ट

इस बीच Uttarakhand Assembly Elections 2022 को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने Latest Survey किया है। आगे पढ़िए..

Assembly Elections 2022: BJP Strong in Uttarakhand in Latest Survey of Assembly Elections 2022
Image: BJP Strong in Uttarakhand in Latest Survey of Assembly Elections 2022 (Source: Social Media)

देहरादून: uttarakhand assembly elections समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का रण पूरे शबाब पर है। पार्टियों में आने-जाने का सिलसिला लगातार चल रहा है। उधर वाह्य सर्वे और अंदरूनी सर्वे के जरिए भी सीटों का जोड़ गणित बिठाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत ने latest survey किया है।

Uttarakhand Elections 2022 Latest Survey:

इस सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का अनुमान है। टाइम्स नाउ नवभारत का ओपिनियन पोल कहता है कि उत्तराखंड की 70 सीटों में से बीजेपी 42 से 48 सीटें जीतकर आसानी से बहुमत हासिल कर सकती है।
इसके अलावा कांग्रेस को 12 से 16 सीटों पर ही संतोष करना होगा। लेकिन इस सर्वे में सबसे हैरान करने देने वाली बात आम आदमी पार्टी को लेकर की गई भविष्यवाणी है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

आम आदमी पार्टी 4 से 7 सीटें जीत कर सभी को चौंका सकती है। अगर यह Latest Survey सही साबित हुआ है तो भारतीय जनता पार्टी पहली बार पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बैक टू बैक सत्ता में वापसी करेगी। आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में यह एक बड़ी दस्तक होगी।
उधर इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ी जीत हासिल कर सकती है। 117 सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी 53 से 57 सीटें हासिल कर सकती है। इस सर्वे के मुताबिक गोवा में भी आम आदमी पार्टी की मजबूत उपस्थिति रहेगी। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रीय राजनीति में आम आदमी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकती है।
फिलहाल तमाम सर्वे आ चुके हैं और चुनाव को लेकर कई तरह की बातें भी गई जा रही है लेकिन अंत में फैसला जनता जनार्दन के हाथ में होगा।