उत्तराखंड देहरादूनSnowfall in Uttarakhand Alert in 5 Districts

उत्तराखंड में शुरू हुई झमाझम बर्फबारी, आज 5 जिलों में Snowfall का यलो अलर्ट

आज Uttarakhand के Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जनपदों में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में Snowfall होने की संभावना है। सतर्क रहें।

Snowfall in Uttarakhand: Snowfall in Uttarakhand  Alert in 5 Districts
Image: Snowfall in Uttarakhand Alert in 5 Districts (Source: Social Media)

देहरादून: कड़ाके की ठंड एक बार फिर कहर बरपाने लगी है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की थी, ऐसा ही हो भी रहा है। Snowfall के चलते Uttarakhand में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।

Snowfall in Uttarakhand:

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 5 जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने का अनुमान है। बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आएगी। कई जगहों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। मसूरी में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बात करें पहाड़ी जिलों की तो उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में मंगलवार को खूब बर्फबारी हुई। गांवों में बर्फ की चादर बिछते ही ग्रामीण घरों में कैद हो गए। बदरीनाथ धाम में भी मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। फिलहाल चमोली जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं।
बर्फबारी के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे उत्तरकाशी में सुक्की टॉप के आगे बंद हो गया है। केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। Uttarakhand में Snowfall से तापमान में अचानक आई गिरावट मौसमी बीमारियों का सबब बन सकती है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।