उत्तराखंड देहरादूनYunus arrested for misbehave in Dehradun

देहरादून: यूनुस ने खुद को अनु बताकर किया गढ़वाल की लड़की से रेप, अब हुआ गिरफ्तार

देहरादून में नाम और धर्म बदल कर और नौकरी का झांसा देकर यूनुस ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, देह व्यापार के गंदे धंधे में जबरन धकेल रहा था आरोपी, पुलिस ने धर दबोचा

Dehradun Yunus misbehave: Yunus arrested for misbehave in Dehradun
Image: Yunus arrested for misbehave in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून जिला... यहां पर दुष्कर्म की एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक युवक ने बेशर्मी और दरिंदगी की सभी हदों को पार कर दिया है।आरोपी युवक ने पहले अपना नाम और अपना धर्म गलत बता कर एक नाबालिक लड़की को नौकरी का झांसा दिया और उसके बाद बर्बरता से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह लड़की को देह व्यापार के दलदल में फंसाने जा रहा था कि उससे पहले ही पुलिस ने उसको धर दबोचा। वह जिस गाड़ी से लड़की का अपहरण कर ले जा रहा था उस गाड़ी को कुछ लोगों ने रोक दिया और जमकर आरोपी की पिटाई की। यह खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र से आ रही है। यहां पर आरोपी यूनुस खान एक लड़की का अपहरण कर ले जा रहा था कि तभी प्रेमनगर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। जब उसने सच्चाई मुंह से उगली तो पुलिस दंग रह गई। उसने बताया कि पहले नाबालिग के साथ उसने दुष्कर्म किया और अब वह उसको देह व्यापार में जबरन घसीट रहा था। बता दें कि आरोपी यूनुस खान का एक और साथी है जो कि फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी जल्द ही गिरफ्तारी करेगी।

ये भी पढ़ें:

नाबालिग लड़की उत्तरकाशी की बताई जा रही है। वह वर्तमान में और देहरादून के औद्योगिक इलाके में किराए के मकान पर रह रही है। पीड़ित लड़की ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि लड़के ने उसको अपना नाम अनु बताया और अपना असली धर्म भी छिपाया। दरअसल हरिद्वार के गांव में रहने वाली एक महिला ने युवती को नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए यूनुस नाम के व्यक्ति से मिलवाया। महिला ने उसको यूनुस का नाम अनु बताया और उसका धर्म भी गलत बताया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि जब उसने अनु से संपर्क किया था उसने उसको दून अस्पताल में नौकरी लगाने की बात कही और उसका शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज और मोबाइल अपने पास रख लिए लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगाई। जब पीड़िता ने उसको उसका मोबाइल और दस्तावेज लाने के लिए कहा तो आरोपी यूनुस अपने दोस्त के साथ गाड़ी में पहुंचा और नाबालिक को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया। जब नाबालिक लड़की के दोस्त ने यूनुस का विरोध किया तो उसने उसको भी धक्का मार के गिरा दिया।

ये भी पढ़ें:

वो तो लड़की द्वारा शोर मचाने पर कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी रुकवाई और आरोपियों को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के साथ आया अन्य आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह उसके साथ दुष्कर्म भी कर चुका है और अब वह लड़की को देह व्यापार के गंदे धंधे में धकेलने की फिराक में था। इसलिए उसने अपना नाम और अपना धर्म दोनों युवती से छुपाया और उसको नौकरी का झूठा झांसा दिया। केवल यही नहीं उसने उसके दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस मुख्य आरोपी के फरार अन्य साथी को ढूंढने में भी जुटी हुई है।