उत्तराखंड देहरादूनComplete Details of Indian Navy Recruitment 2022

उत्तराखंड: इंडियन नेवी में 1500 से ज्यादा भर्तियां, 10वीं पास भी करें आवेदन..जानिए पूरी डिटेल

Indian Navy Bharti 2022 ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। पढ़िए पूरी डिटेल

Indian Navy Bharti 2022: Complete Details of Indian Navy Recruitment 2022
Image: Complete Details of Indian Navy Recruitment 2022 (Source: Social Media)

देहरादून: अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए। भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी आपके लिए रोजगार समाचार लेकर आई है। ये बात आप जानते होंगे कि भारतीय सेना की अलग अलग ब्रांच में हर साल हाजारों की तादाद में भर्तियां होती हैं। अब भारतीय नौसेना ने 15 सौ से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। Indian Navy Bharti 2022 दरअसल इंडियन नेवी ने ट्रेड्समैन स्किल्ड के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 1531 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

Indian Navy Bharti 2022 Qualification Age Limit

उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ किसी भी 10वीं पास होना चाहिए। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ‌आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Indian Navy Bharti 2022 How To Apply

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। जो उम्मीदवार इसमें अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Bharti 2022 Other Details

साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।