उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालUrvashi Rautela Happy Birthday on February 25 trending on Twitter

उत्तराखंड की Urvashi Rautela: 15 साल की उम्र में पाया पहला ब्रेक, आज बन गई टॉप ट्रेंड

दरअसल आज Urvashi Rautela happy birth day है। इस वजह से आज वो भारत में ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

urvashi rautela happy birth day: Urvashi Rautela Happy Birthday on February 25 trending on Twitter
Image: Urvashi Rautela Happy Birthday on February 25 trending on Twitter (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: आज अगर आप ट्विटर देखेंगे तो उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला वहां ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल आज Urvashi Rautela का happy birth day है और वो आज 27 साल की हो गई हैं। इन 27 सालों में उर्वशी ने कुछ उपलबधियां हासिल की, कुछ विवादों में भी रहीं, मिस यूनिवर्स में जज बनकर भारत का नाम रोशन भी किया और कई बड़े ब्रान्ड्स के साथ जुड़कर खूब दौलत भी कमाई। कई बार उर्वशी कोटद्वार में भी लोगों की मदद करती दिखी। यह बात कम ही लोग जानते हैं की रियल लाइफ में वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने बास्केटबॉल के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने राज्य उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। कुल मिलाकर उर्वशी रौतेला की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से भी हैं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज यानी 25 फरवरी को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए आपको उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला से जुड़े कुछ अनसुने दिलचस्प किस्से बताते हैं। आगे देखिए तस्वीरें और कुछ खास बातें

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-01

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-01
    1/ 10

    उर्वशी अपनी फिल्मों की वजह से कम और ग्लैमरस फोटोज के चलते लोगों के बीच पॉपुलर हुई हैं। उनके सोशल मीडिया पर 45.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-02

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-02
    2/ 10

    उत्तराखंड में पैदा हुईं उर्वशी की गिनती सोशल मीडिया की टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शुमार होती है।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-03

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-03
    3/ 10

    15 साल की उम्र में उर्वशी रौतेला को अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला था। उस दौरान वो 'विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक' में नजर आई थीं।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-04

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-04
    4/ 10

    इसके बाद साल 2013 में उर्वशी रौतेला ने फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-05

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-05
    5/ 10

    साल 2015 में उर्वशी रौतेला ने 'मिस डीवा 2015' खिताब अपने नाम किया था।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-06

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-06
    6/ 10

    साल 2015 में ही उर्वशी रौतेला ने 'मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-07

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-07
    7/ 10

    आपको याद होगा कुछ वक्त पहले 'मिस यूनिवर्स 2021' में उर्वशी रौतेला जज बनी थीं। भारत से उर्वशी इकलौती जज चुनी गई थी।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-08

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-08
    8/ 10

    लाखों की कीमत के कपड़े पहनने के लिए भी उर्वशी रौतेला जानी जाती हैं। वर्ल्ड के टॉप ब्रांड जैसे वर्साचे, बुल्गरी और लूई वुतॉन जैसी कंपनियों के लिए उर्वशी शूट कर चुकी हैं।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-9

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-9
    9/ 10

    सिंह साब द ग्रेट, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, काबिल, हेट स्टोरी 4, पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है।

  • Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-10

    Happy Birth day Urvashi Rautela Pic-10
    10/ 10

    इसके अलावा उर्वशी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वो रणदीप हुड्डा के साथ 'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज में नजर आई थीं