उत्तराखंड चम्पावतPushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri temple

उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री, जिन्होंने मां पूर्णागिरि के दरबार में लगाई हाजिरी..देखिए तस्वीरें

ये पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माथा टेका। सीएम पुष्कर सिंह धामी ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

pushkar singh dhami Purnagiri dham: Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri temple
Image: Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri temple (Source: Social Media)

चम्पावत: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। ये पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माथा टेका। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए थे लेकिन वो उस समय सीएम के पद पर नहीं थे। उन्हें डोली से मुख्य मंदिर तक ले जाया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बतौर विधायक कई बार पूर्णागिरी धाम पहुंचे, लेकिन मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने का बतौर मुख्यमंत्री उन्हें ये सौभाग्य अभी तक नहीं मिल पाया था। अब शनिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर उन्होंने ये इतिहास रचा है। आगे देखिए तस्वीरें

  • Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-01

    Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-01
    1/ 4

    इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की।

  • Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-02

    Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-02
    2/ 4

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा।

  • Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-03

    Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-03
    3/ 4

    उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

  • Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-04

    Pushkar Singh Dhami first CM to worship at Purnagiri pic-04
    4/ 4

    साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद थे।