उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालTruck fell into a ditch on Pauri-Devprayag road

गढ़वाल में भीषण हादसा..गहरी खाई में गिरा ट्रक, 3 लोगों की मौत..देखिए वीडियो

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई..देखिए वीडियो

pauri devprayag road truck fallen in ditch: Truck fell into a ditch on Pauri-Devprayag road
Image: Truck fell into a ditch on Pauri-Devprayag road (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: मंगलवार सुबह गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आई है। ट्रक खाई में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Truck fell into ditch Pauri-Devprayag road

खबर के मुताबिक पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर सौड़ के पास एक ट्रक दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और मौके से एक शव बरामद किया है। हादसे में मारे गए बाकी दो शवों का रेस्क्यू जारी है। अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं घटना रात 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था। तभी देवप्रयाग सौड में ढाबे के पास दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि खाई में नदी के दूसरी ओर से दो शव दिखाई दिए। जहां शव गिरे हैं, वहां उतरना भी काफी मुश्किल है। एक शव को तो निकाला जा चुका है, लेकिन बाकी दो शव निकालने में एसडीआरएफ की टीम को मश्कत करनी पड़ रही है। (वीडियो साभार- मेरु रैबार)

सब्सक्राइब करें: