उत्तराखंड देहरादून10 Congress MLAs may join BJP in Uttarakhand

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी हलचल, BJP में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस के 10 विधायक

Uttarakhand में Congress के करीब 10 विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि नाराजगी की वजह से कांग्रेस में अंदरखाने रार हो गई है।

uttarakhand congress mla join bjp: 10 Congress MLAs may join BJP in Uttarakhand
Image: 10 Congress MLAs may join BJP in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: रविवार को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा की थी।

Uttarakhand 10 Congress MLA may join BJP

ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस में गए बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। जबकि रानीखेत विधानसभा से चुनाव हारने वाले करण माहरा को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश नेतृत्व में हुए इस फेरबदल से कांग्रेस के कई बड़े नेता नाराज हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं, और बीजेपी इन विधायकों को पार्टी में शामिल करा सकती है। प्रदेश में साल 2016 की तरह दलबदल के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा 8 कांग्रेस के विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। ये जल्द ही बीजेपी से जुड़ सकते हैं। इनमें 5 विधायक कुमाऊं और 3 गढ़वाल के बताए जा रहे हैं। इस तरह कांग्रेस में बड़ी बगावत होने जा रही है। दरअसल यशपाल आर्य के नेता प्रतिपक्ष और करण माहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कई लोग नाराज हैं। ये नाराजगी कांग्रेस में बड़ी टूट की वजह बन सकती है। कांग्रेस के 10 विधायक कल देहरादून में गोपनीय बैठक करेंगे। बैठक में विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, ममता राकेश , विक्रम नेगी, राजेंद्र भंडारी शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस द्वारा उपेक्षा से नाराज कुछ विधायकों के जल्द ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की सुगबुगाहट है।