उत्तराखंड कोटद्वारPoliceman Manjeet Kumar crushed by elephant in Kotdwar

उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर, मॉर्निंग वॉक के लिए गए जवान को हाथी ने मार डाला

Kotdwar Police के Jawan Manjeet Kumar मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें elephant ने कुचल दिया। उनकी Death हो गई।

kotdwarpolice jawan manjeet kumar elephant: Policeman Manjeet Kumar crushed by elephant in Kotdwar
Image: Policeman Manjeet Kumar crushed by elephant in Kotdwar (Source: Social Media)

कोटद्वार: उत्तराखंड में जंगली जानवर लोगों के लिए दहशत का सबब बने हुए हैं। कहीं लोग गुलदार के हमले में जान गंवा रहे हैं तो कहीं भालू और हाथियों का आतंक चरम पर है।

Kotdwar Police Jawan Manjeet Kumar Death

ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार का है। जहां हाथी ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। हाथी के हमले में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए गया था, लेकिन किसे पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। वापस लौटते वक्त हाथी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी का नाम मनजीत सिंह है। वो देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

सोमवार सुबह करीब 6 बजे मनजीत हर दिन की तरह अपने साथी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग पर गए थे। वापस लौटते वक्त एक हाथी ने मनजीत पर हमला कर दिया। हाथी से बचने की कोशिश में मनजीत दौड़ते हुए सड़क पर गिर पड़े। इस बीच वहां पहुंचे हाथी ने मनजीत को कुचल दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल मनजीत को बेस चिकित्सालय में लाया गया, लेकिन मनजीत की जान बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हाथी के हमले में पुलिसकर्मी की मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। बता दें कि कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर हर दिन लोग बड़ी तादाद में मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं, लेकिन अब यहां भी हाथी लोगों की जान लेने लगे हैं। हाथी के हमले में पुलिसकर्मी की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की।