उत्तराखंड चम्पावतCongress candidate Nirmala Gahatodi from Champawat

चंपावत में CM धामी को टक्कर देंगी निर्मला गहतोड़ी, फाइनल हुआ नाम

Congress ने चुनावी पत्ते खोलते हुए Nirmala Gahatodi को Champawat by-election के लिए के लिए candidate घोषित कर दिया है। वो CM Pushkar Singh Dhami को टक्कर देंगी

champawat by election nirmala gehtodi: Congress candidate Nirmala Gahatodi from Champawat
Image: Congress candidate Nirmala Gahatodi from Champawat (Source: Social Media)

चम्पावत: चंपावत उपचुनाव में इस बार सीएम धामी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गहतोड़ी को खड़ा किया है।

Congress candidate Nirmala Gahatodi from Champawat

कांग्रेस ने चुनावी पत्ते खोलते हुए निर्मला गहतोड़ी को चंपावत उपचुनाव के लिए प्रके लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उनके नाम पर मुहर लग गई। वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं। चंपावत में आगामी 31 मई को मतदान होना है। चंपावत विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तारीख का ऐलान होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी सीएम धामी को मैदान में उतार चुकी है। धामी 9 मई को नामांकन करने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे किसी मजबूत दावेदार को धामी के सामने खड़ा करेंगे। लेकिन कांग्रेस ने महिला कैंडिडेट पर दांव चला। तमाम संभावित नामों के उलट कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी का नाम फाइलन किया है। कांग्रेस की कोशिश है कि महिला वोटों पर सेंधमारी की जाए। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने हमेशा हेमेश खर्कवाल पर भरोसा जताया लेकिन इस बार महिला दांव चला है। निर्मला गहतोड़ी 2022 के चुनाव में भी दावेदार थीं, लेकिन हेमेश खर्कवाल से पिछड़ गई थी। निर्मला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है। इस सीट पर 2002 से 2022 तक इस सीट पर तीन बार बीजेपी जीती, जबकि 2 बार कांग्रेस ने बाजी मारी।