उत्तराखंड देहरादूनCol Ajay Kothiyal joins BJP

उत्तराखंड में AAP का ऑक्सीजन खत्म.. BJP के हुए कर्नल, पीछे पीछे चले आए 300 कार्यकर्ता

कर्नल कोठियाल के इस्तीफे के बाद आप को डबल झटका, आम आदमी पार्टी के 300 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया

AJAY KOTHIYAL BJP: Col Ajay Kothiyal joins BJP
Image: Col Ajay Kothiyal joins BJP (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। लगातार पार्टी की नींव और कमजोर होती जा रही है। और इससे यह तो साफ हो गया है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में जा चुका है। जहां एक ओर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने यह दावा किया था कि उत्तराखंड में भारी मतों से आम आदमी पार्टी विजयी होगी वहीं चुनाव के बाद तमाम दावे गलत साबित हुए।

Col Ajay Kothiyal joins BJP

चुनाव के बाद पार्टी उत्तराखंड में बची हुई संभावनाएं तलाश रही थी कि अचानक ही आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। इस झटके से आम आदमी पार्टी अभी उभर ही रही थी की पार्टी को एक और बड़ा झटका लग गया है। आम आदमी पार्टी के 300 से अधिक पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। सभी ने कर्नल के साथ बीजेपी जॉइन कर ली है। उनका कहना है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई भी भविष्य नहीं है और इसीलिए 300 से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर पार्टी को ज्वाइन किया था मगर आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है।

ये भी पढ़ें:

कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी का भविष्य उत्तराखंड में अंधकार में जाता हुआ दिख रहा था। मगर फिर भी उम्मीद थी कि पार्टी और मजबूती से खड़ी होगी। मगर ऐसा हुआ नहीं क्योंकि कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय के बाद अब 300 से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम कर रहा है उसके ऊपर सवाल उठाते हुए कहा है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का भविष्य नहीं दिख रहा है। भूपेश उपाध्याय के माध्यम से 300 से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। भूपेश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताकर उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए काम किया मगर पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। जितना पार्टी बोलती है अगर उसका 10 फीसदी भी कर देती तो आज भी सभी आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होते। इससे आहत होकर 90 फीसदी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

ये भी पढ़ें:

भूपेश उपाध्याय ने कहा है कि जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर गए हैं उनकी जल्दी एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।।उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने संगठन को बर्बाद करने की कोशिश की है। इसके बावजूद पार्टी के प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव लड़ा है। वहीं पूर्व प्रवक्ता नवीन ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में एकजुटता, संगठन और सिस्टम नाम की कोई चीज ही नहीं है। जिस से आहत होकर उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने एक एक कार्यकर्ताओं को जोड़ा है, धरातल पर काम किया है मगर उसके बावजूद आम आदमी पार्टी में काम करने वालों को नजरअंदाज किया है और इसलिए आम आदमी पार्टी के 300 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।।कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय के पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था मगर अब आम आदमी पार्टी का भविष्य उत्तराखंड में बिल्कुल खत्म दिखाई दे रहा है।