उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani Gagan Tripathi Plant Orbit Indoor Plant Got Award

उत्तराखंड के गगन ने इंडोर प्लांट उगाकर की लाखों में कमाई, मिला बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड

Haldwani में plant orbit के संस्थापक Gagan Tripathi को अब बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवॉर्ड मिला है।

gagan tripathi plant orbit haldwani: Haldwani Gagan Tripathi Plant Orbit Indoor Plant Got Award
Image: Haldwani Gagan Tripathi Plant Orbit Indoor Plant Got Award (Source: Social Media)

हल्द्वानी: कुछ करने का जुनून की इंसान को सफलता का स्वाद चखाता है। ऐसा ही ही हल्द्वानी का गगन त्रिपाठी। gagan tripathi ने 21 साल की उम्र में Plant orbit स्थापित किया।

Haldwani Gagan Tripathi Best Agritech Startup Award

गगन त्रिपाठी सिर्फ 21 साल के हैं और उनके प्लांट ऑर्बिट का टर्नओवर 30 लाख रुपये के करीब है। इस तरह आप खुद समझ सकते हैं कि कैसे गगन ने अपनी अलग सोच से कम उम्र में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली। अब उनकी संस्था प्लांट ऑर्बिट को बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप अवार्ड मिला है। हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रहने वाले गगन त्रिपाठी ऑनलाइन इन्डोर प्लांट्स नर्सरी चलाते हैं। स्टार्टअप के इनोवेटिव आइडियाज के साथ कुछ हटकर कर दिखाने वाले संस्थाओं के ऑब्जरवेशन करने वाली संस्था फायर बॉक्स ने प्लांट ऑर्बिट को बेस्ट एग्रीटेक स्टार्टअप से नवाजा है। रानीचौरी भरसार से एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे गगन त्रिपाठी ने 2 साल पहले प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की थी, एग्रीकल्चर की पढ़ाई को अपने हुनर में तब्दील करने के साथ उन्होंने गहनता से पौधों के ऊपर रिसर्च करते हुए इन्डोर सकुलेंट प्लांट महानगरों में पहुंचाने के लिए प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यूनिवर्सिटी में पढ़ते पढ़ते ही अपने इन्नोवेटिव आईडियाज को अच्छे स्टार्टअप में बदलने के लिए गगन कई बार सम्मानित हुए हैं और उनकी आइडियाज को बेस्ट स्टार्टअप का अवार्ड भी मिला है। प्लांट ऑर्बिट (Plant orbit) के संस्थापक गगन त्रिपाठी का कहना है कि आज के इस दौर में जब शहर बड़े से बड़े कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे हैं, तब इनडोर और आउटडोर प्लांट्स की काफी डिमांड बढ़ी है। लोग अपने घरों को हरा भरा और सुसज्जित रखने के लिए इनडोर प्लांट्स और आउटडोर प्लांट का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में उनका सोचना है कि वह आने वाले समय में महानगरों में बेहद किफायती दामों में इन्डोर और आउटडोर प्लांट उपलब्ध कराएंगे। और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेंगे। इससे शहरों से खत्म हो रहे हरे भरे पेड़ के बदले लोग कुछ न कुछ फूल और पौधे अपने घर में लगाएं। Haldwani में plant orbit के संस्थापक Gagan Tripathi को अब Best Agritech Startup Award मिला है। हमारी ओर से उन्हें हार्दिक बधाई