उत्तराखंड देहरादूनGirls beat up boy in Mussoorie

उत्तराखंड: दो लड़कियों ने दिखाई हिम्मत, बदतमीज लड़के को सरेआम चप्पलों से पीटा..देखिए वीडियो

लड़का कर रहा था छेड़खानी, दो युवतियों ने जूते-चप्पलों से धुनाई कर सिखा दिया सबक..आप भी देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

mussoorie girl boy beaten video: Girls beat up boy in Mussoorie
Image: Girls beat up boy in Mussoorie (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में छेड़छाड़ की घटनाएं बेहद आम हो गई हैं। यहां पर लड़कियों को कोई भी राह चलते छेड़ देता है। लड़कियां चुप रहती हैं और यही चुप्पी बदमाशों की हिम्मत को बढ़ाती है।

Girls beat up boy in Mussoorie

ऐसे में जरूरी है कि लड़कियां हिम्मत दिखाएं और ऐसे लोगों की क्लास लें जो कि उनके साथ में बदतमीजी करते हैं और छेड़खानी करते हैं। मसूरी में भी दो लड़कियों ने एक मनचले को ऐसा ही सबक सिखाया और छेड़खानी करने पर लड़कियों ने उसकी चप्पलों से जबर्दस्त धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि अक्सर मनचला युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करता था और उनके साथ बदतमीजी करने का प्रयास करता था। इसको लेकर वह लगातार विरोध कर रही थीं। स्थानीय लोगों ने भी युवतियों का साथ दिया और मनचले की जबर्दस्त पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक लगातार दोनों युवतियों को परेशान कर रहा था और उनके ऊपर घटिया टिप्पणी कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

हाल ही में दोनों साथ में जा रही थीं कि तभी युवक एक बार फिर से वहां पर आ धमका और उसने दोनों के साथ बदतमीजी करना और अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया। युवक की बत्तमीजी देखते हुए युवतियों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा और उन्होंने चप्पल उतार कर युवक की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक की हरकत को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी गुस्सा व्याप्त हो गया जिसके बाद लोगों ने भी युवक की जमकर पिटाई की और पुलिस ने बड़ी मुश्किलों से युवक को लोगों के बीच में से बचाया। बता दें कि गिरफ्तार युवक 26 वर्ष का संजीव कुमार बताया जा रहा है जो कि मसूरी के होटल में काम करता है और वह लगातार युवतियों के पर अभद्र टिप्पणी कर उनके साथ अभद्रता करता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।..आप भी देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

सब्सक्राइब करें: