उत्तराखंड चमोलीHeavy rain landslide in Chamoli district

चमोली जिले में भारी बारिश ने मचाई तबाही, जगह जगह भूस्खलन..19 सड़कें बंद

चमोली जिले में मंगलवार रात को बारिश ने तबाही मचा दी है। खबर है कि यहां जगह जगह भूस्खलन हुआ है।

chamoli heavy rain landslide: Heavy rain landslide in Chamoli district
Image: Heavy rain landslide in Chamoli district (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड में भारी बारिश से जगह जगह तबाही की खबरें सामने आ रही हैं।

Heavy rain landslide in Chamoli district

इस बीच चमोली जिले से एक दुखद खबर आ रही है। चमोली जिले में मंगलवार रात को बारिश ने तबाही मचा दी है। खबर है कि यहां जगह जगह भूस्खलन हुआ है। खबर है कि कर्णप्रयाग सुभाष नगर पैदल मार्ग पर मलबा आने से बन्द हो चुका है। इसके अलावा कर्णप्रयाग- बदरीनाथ नेशनल हाईवे से भी बड़ी खबर आ रही है। यहां उमट्टा धार से पास पहाड़ी से मलबा आने की वजह से रोड टूट गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से 2 पोकलैंड मशीने दब गई। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा कई जगह सड़कें टूटने की भी खबर आ रही है। कर्णप्रयाग के आईटीआई में कई भवनों में बरसात का पानी घुसने की खबर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पुरसाड़ी के समीप दीवार टूटने से अवरुद्ध हो गया है। पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग सेकोट सड़क से शुरू कराई है। इस वजह से कई लोग जगह जगह फंस गए हैं। चमोली जिले में भी रातभर से हो रही बारिश बुधवार सुबह थमी, लेकिन बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया। जनपद से 19 सड़कें मलबा आने से बंद हैं। देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में 24 घंटे में भारी बारिश के आसार है। हमारी आपसे अपील है कि अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं, तो अलर्ट रहें।