उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालGarhwal Rifle Jawan Akhil Negi passed away in Rajasthan

दुखद: गढ़वाल राइफल के जवान की राजस्थान में अकस्मात मृत्यु, ड्यूटी पर ही तोड़ा दम

10 वीं Garhwal Rifle में तैनात Akhil Negi का Rajasthan में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पढ़िए पूरी खबर

garhwal rifle jawan akhil negi death: Garhwal Rifle Jawan Akhil Negi passed away in Rajasthan
Image: Garhwal Rifle Jawan Akhil Negi passed away in Rajasthan (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड क लिए एक दुखद खबर है। 19 गढ़वाल राइफल में तैनात अखिल नेगी का राजस्थान में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया।

Garhwal Rifle Jawan Akhil Negi death in Rajasthan

अखिल नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल के रहने वाले थे। आजकल उनकता परिवार नैनीताल जिले के रामनगर में रह रहा है। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट में तैनात अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी निधन हो गया है। जब उनका निधन हुआ तो वो राजस्थान में तैनात थे। अखिल को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर उससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार के रहने वाले अखिल नेगी की उम्र महज़ 23 साल थी। उनकी तबीयत ड्यूटी के दौरान ही अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अखिल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे रामनगर में शोक की लहर है।