उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani HMT Ranibagh bridge will start from 1st September

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 1 सितंबर से शुरू होगा डबल लेन पुल पर सफर

हल्द्वानी में एचएमटी के पास पुल तैयार है। 1 सितंबर से आप इस पुल पर सफर कर सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर

haldwani ranibagh hmt bridge : Haldwani HMT Ranibagh bridge will start from 1st September
Image: Haldwani HMT Ranibagh bridge will start from 1st September (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी से पहाड़ जाने वालों के लिए खुशखबरी है। 1 सितंबर का दिन तय हो गया है।

Haldwani Ranibagh HMT bridge will start from 1st September

इस दिन एचएमटी का नया पुल लोगों के लिए खुल जाएगा। सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को पुल जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। जाहिर है कि डबल लेन पुल के शुरू हो जाने से पर्यटक, स्थानीय लोगों को आसानी होगी। रोजाना आने-जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले निजी व सरकारी कर्मचारियों को भी फायदा होगा। आपको बता दें कि इस पुल के लिए केंद्र से 7.14 करोड़ रुपये स्वीकृत होने पर हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नवंबर 2020 में इस पुल का काम शुरू हुआ। इस काम को अप्रैल 2022 तक पूरा होना था। मगर अनुबंध में तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका। आखिरकार पुल बना तो 21 अगस्त को पुल भार परीक्षण में भी पास हो गया। इसके बाद भी शुभारंभ को लेकर तारीख तय नहीं हो सकी। अब प्रेसवार्ता के दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि एक सितंबर को उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी अमृतपुर में जनता को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी इस दौरान मौजूद रहेंगी।