उत्तराखंड देहरादूनMan arrested for women harassment in Dehradun

देहरादून: नहाती हुई महिला का न्यूड वीडियो बनाया, फिर शुरु हुई रेप-ब्लैकमेलिंग की काली कहानी

युवक ने महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया। बाद में युवक इस वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर महिला के साथ रेप करने लगा।

dehradun women bath video: Man arrested for women harassment in Dehradun
Image: Man arrested for women harassment in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: सोशल मीडिया के दौर में महिलाओं की सुरक्षा हर वक्त दांव पर लगी रहती है।

Man arrested for women harassment in Dehradun

अब देहरादून में ही देख लें, यहां सेलाकुई में युवक ने महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया। बाद में युवक इस वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर महिला के साथ रेप करने लगा। दुष्कर्म के बाद भी जब युवक का मन नहीं भरा तो उसने पीड़ित महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि संतो विश्वास नाम के लड़के ने नहाने के दौरान पीड़ित का न्यूड वीडियो बना लिया था। बाद में वो इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप करने लगा। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

युवक की इस हरकत से पीड़ित मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। वो युवक से वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें करती रही, लेकिन युवक ने वीडियो को डिलीट करने के एवज में पीड़ित से 70 हजार रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी युवक पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौच करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी संतो विश्वास पुत्र नारायण विस्वास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतो विश्वास 26 साल का है। मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला संतो विश्वास पीड़ित को लंबे समय से परेशान कर रहा था, उसका शोषण कर रहा था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, उससे पूछताछ की जा रही है।