उत्तराखंड पिथौरागढ़Munsiyari Khaliya Top Snowfall Tracking All Detail

उत्तराखंड: खूबसूरत खलिया टॉप में बर्फबारी, इस बार 2 महीने पहले ही हो गया स्नोफॉल

मुनस्यारी में दो महीने पहले अक्टूबर में ही हो गया हिमपात, पर्यटकों संग कारोबारी भी खुश..पढ़िए ये खबर

khaliya top track rout map guide: Munsiyari Khaliya Top Snowfall Tracking All Detail
Image: Munsiyari Khaliya Top Snowfall Tracking All Detail (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: इस बार सर्दी ने थोड़ी जल्दी दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है।

Munsiyari Khaliya Top Snowfall

मशहूर पर्यटक स्थल मुनस्यारी में भी 2 महीने पहले से ही हिमपात हो गया है जिसको देखकर पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें अक्टूबर में बर्फ देख पाने की उम्मीद नहीं थी। दर्जनों पर्यटकों ने बुधवार को खलियाटॉप पहुंचकर बर्फवारी का आंनद लिया। मौसम में यह बड़ा बदलाव इस बार बड़ी तेजी से आया है। अमूमन नवंबर से जहां ठंड पड़ती थी वहीं पहाड़ों पर अभी से बर्फबारी होने लगी है। वहीं मैदानी इलाकों में भी धीरे-धीरे तापमान लुढ़कने लगा है। बर्फ गिरने के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ताजा बर्फबारी पिथौरागढ़ के सीमांत तहसील मुनस्यारी में के खलियाटॉप में हुई है। यहां इस वर्ष मौसम ने पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिसंबर में होने वाली बर्फबारी इस बार अक्टूबर में ही होने लगी है। इससे मुनस्यारी पहुंचे पर्यटक गदगद हैं। वहीं, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। कोई भी इस महीने में हो रही बर्फबारी की उम्मीद नहीं कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

मुनस्यारी मेंकरीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। दिसंबर माह से इस खुले स्थल में बर्फबारी शुरू होती है और जनवरी में स्कीइंग के लायक बर्फ यहां जमा हो जाती है। मगर इस वर्ष अक्टूबर माह में ही खलियाटाॅप में हिमपात हो गया है। ऐसे में बड़ी तादाद में पर्यटक मुनस्यारी पहुंच रहे हैं। खलियाटॉप में बर्फबारी होने से पर्यटक गदगद हैं। दर्जनों पर्यटकों ने बुधवार को खलियाटॉप पहुंचकर बर्फबारी का आंनद लिया। पर्यटकों ने कहा कि उन्हें अक्टूबर में बर्फ देख पाने की उम्मीद नहीं थी। मुनस्यारी की निचली चोटी खलियाटाॅप में हिमपात से पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। होटल एसाेसिएशन के देवेंद्र देवा ने बताया कि इस महीने में हिमपात से खलियाटॉप और बेटुलीधार में जल्द हिमपात होने की उम्मीद बढ़ गई है जिससे पर्यटन में इजाफा होगा।