उत्तराखंड देहरादूनDehradun Kargi Chowk Nadeem Divorce Case

देहरादून: निकाह के बाद बीवी को सऊदी ले गया शौहर, गैर मर्द के साथ सोने को किया मजबूर

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उस पर फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाने और सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहने का दबाव बना रहा था।

dehradun nikaah case : Dehradun Kargi Chowk Nadeem Divorce Case
Image: Dehradun Kargi Chowk Nadeem Divorce Case (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है।

Dehradun Nadeem Divorce Case

यहां पर एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद और ननदोई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी को महज एक महीना हुआ है। उसके पति पर फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाने और सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहने का दबाव बना रहा था। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के अनुसार, महिला ने बताया कि उसकी शादी कारगी चौक निवासी नदीम के साथ दो सितंबर 2022 को हुई थी। नदीम सऊदी अरब में नौकरी करता है।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति उस पर पासपोर्ट बनवाने का दबाव बना रहा था, जिसमें खुद को शादीशुदा नहीं दर्शाने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि पति ने उससे कहा कि सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहना है। ऐसे करने पर दोनों को 50 लाख रुपये मिलेंगे। महिला ने ऐसा करने से इन्कार किया तो ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई तो 15 अक्टूबर को पहली काउंसिलिंग में पति ने समझौते की बात कही। जब वह ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। नदीम ने घर के बाहर ही उसे तीन बार तलाक बोल दिया। अब पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।