उत्तराखंड देहरादूनWife killed husband in Dehradun Sahaspur

देहरादून: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला..शराब में नींद की गोली दी, घोंटा गला

दोनों आरोपियों ने प्रॉपर्टी और पैसों के लिए हत्या की बात कबूली है। आइए जानिए पूरा मामला क्या है। पढ़िए पूरी खबर

dehradun wife killed husband: Wife killed husband in Dehradun Sahaspur
Image: Wife killed husband in Dehradun Sahaspur (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में सहसपुर से अक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है।

Wife killed husband in Dehradun Sahaspur

यहां पुलिस ने चिकन शॉप मालिक के मर्डर का 12 घंटे में खुलासा कर दिया। उसकी हत्या उसकी तलाकशुदा पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने प्रॉपर्टी और पैसों के लिए हत्या की बात कबूली है। आइए जानिए पूरा मामला क्या है। सोमवार की शाम 6:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालूवाला के एक मकान में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। एसओजी और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। संदिग्ध के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया और साथ ही 45 सीसीटीवी फुटेज चेक के आधार पर कातिल तक पुलिस पहुंच सकी। अभियुक्त रंजीत सिंह नेगी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया।आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

आरोपी महिला आशा से पूछताछ की गई तो बताया कि उनका पति से 2013 में ही तलाक हो गया था। इसके बाद उसका पति लगातार संपत्ति को बेचकर ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा था। उसने कहा कि जब वो उससे पैसा मांगती, तो उसे पीटा जाताा। वो सेलाकुई में काम करके अपना जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रंजीत सिंह नेगी से हुई। धीरे धीरे दोनों के नजदीकी संबंध भी हो गए थे। इसके बाद दोनों ने आशा के पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, योजना अनुसार आशा ने अपने पति को बालूवाला स्थित घर पर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद उसने शराब में नींद की गोली देकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद एक रस्सी से उसका गला घोट कर हमने उसकी हत्या कर दी।