उत्तराखंड उधमसिंह नगरuttarakhand weather report 16 december

उत्तराखंड में इन इलाकों में दिखेगा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानों में कोल्ड वेब लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकती है।

uttarakhand weather report 16 december: uttarakhand weather report 16 december
Image: uttarakhand weather report 16 december (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में उत्तराखंड में चटख धूप खिल रही है। लेकिन इस बीच सुबह और शाम पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

Uttarakhand weather report 16 december

ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानों में कोल्ड वेब लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकती है। ऊधमसिंह नगर समेत हल्द्वानी, काशीपुर और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते करीब डेढ़ महीने से बारिश नहीं हुई है, जिससे वातावरण में नमी बेहद कम है। हालांकि, अब पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे कंपकंपी बढ़ गई है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

खास तौर पर मैदानों में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ठंड में में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला गिरेगा और मैदानों में कोहरा लोगों को परेशान करेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खासतौर पर मैदानी में शीतलहर की आशंका है। उधर देहरादून जिले के पछवादून में प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की शुरुआत कर दी गई है। यहां ठंड के कारण लोग कांप रहे थे। खासकर पर उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं, जो फुटपाथ पर सोते हैं, श्रमिक हैं और काम के सिलसिले में औद्योगिक क्षेत्रों में आते हैं।