उत्तराखंड देहरादूनDehradun airport Jaipur flight diverted to Delhi

उत्तराखंड: कोहरे ने बढ़ाई आफत, देहरादून में लैंड नहीं कर पाई ये फ्लाइट..दिल्ली के लिए हुई डायवर्ट

हाल ही में जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

Uttarakhand Weather News 8 january: Dehradun airport Jaipur flight diverted to Delhi
Image: Dehradun airport Jaipur flight diverted to Delhi (Source: Social Media)

देहरादून: पूरा उत्तराखंड कडाके की ठंड की चपेट में है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बरकरार है।

Dehradun airport Jaipur flight diverted to Delhi

वहीं ठंड की वजह से मैदानी जिलों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। कोहरा छाए रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसका असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। हाल ही में जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। उसके बाद में फ्लाइट रद्द हो गई। एयरपोर्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छा गया था। इस दौरान जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई।