उत्तराखंड देहरादूनDehradun liquor smuggler woman arrested

देहरादून का हाल देखिए, महिला ने ब्लाउज नुमा थैले में छिपाए थे 50 पव्वे...पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां एक महिला ने अपने थैला नुमा ब्लाउज में शराब के 50 पव्वे छुपाए हुए थे। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।

dehradun women smuggler sharab pawwe blouse: Dehradun liquor smuggler woman arrested
Image: Dehradun liquor smuggler woman arrested (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने थैला नुमा ब्लाउज में शराब के 50 पव्वे छुपाए हुए थे।

Dehradun liquor smuggler woman arrested

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि देहरादून में महिलाओं ने भी किस कदर नशे के धंधे में खुद को कैद कर लिया है। ये खबर देहरादून के रानी-पोखरी से है। यहां पुलिस को सड़क पर घूमती एक संदिग्ध महिला दिखी। महिला पुलिस ने उसे रोकना चाहा, तो वो बिना जवाब दिए वहां से जाने लगी। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस हैरान रह गई। महिला ने शरीर पर थैला नुमा ब्लाउज पहना था। जांच की गई तो करीब 50 पव्वे सामने निकले। पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया की, उसका नाम कृष्णा है और वो जाटव बस्ती की रहने वाली है। महिला को अवैध शराब की तस्करी में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।