उत्तराखंड नैनीतालNainital New Tourist Spot Thandi sadak Renovation

नैनीताल में नए टूरिस्ट स्पॉट का आनंद लेंगे पर्यटक, 12 करोड़ में होगा इस सड़क का कायाकल्प

Nainital New Tourist Spot टूरिस्ट स्‍पॉट के रूप में विकसित होगी नैनीताल की य‍ह सड़क..आप भी जानिए

Thandi sadak Renovation Nainital : Nainital New Tourist Spot Thandi sadak Renovation
Image: Nainital New Tourist Spot Thandi sadak Renovation (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल की ठंडी सड़क को जल्द ही प्रशासन टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

Nainital new tourist spot

बता दें कि शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र मे दो वर्ष पूर्व आई आपदा से भारी नुकसान हुआ और इसी नुकसान की भरपाई करने के साथ साथ ही जिला प्रशासन अब बेहतर प्लानिंग के साथ इसे टूरिस्ट स्पॉट बनाने में जुटा हुआ है। ठंडी सड़क की पहाड़ी पर हुए भूस्खलन की रोकथाम को शासन ने 12 करोड़ बजट की स्वीकृति दे दी है।वहीं जिला प्रशासन ने भूस्खलन की रोकथाम के साथ ही पहाड़ी का सुंदरीकरण कर इसे टूरिस्ट स्‍पॉट के रूप में विकसित करने का प्लान भी तैयार किया है। प्लान के अनुसार पहाड़ी पर व्यू प्वाइंट और सड़क किनारे ग्लास हाउस स्थापित किया जाएगा। इसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पहाड़ी पर चेरी के पौधे भी रोपे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

Nainital thandi sadak renovation

अगस्त 2021 में ठंडी सड़क के पाषाण देवी मंदिर के पास की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ था। जिससे भारी मलबा झील में भी समा गया था। लोनिवि की ओर से रोकथाम के कार्य किए गए मगर वर्षा के कारण कार्य टिक नहीं पाए। मलबे के चलते करीब एक वर्ष तक सड़क पर लोगों की पैदल आवाजाही भी बंद रही। इसी वर्ष सितंबर में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी की रोकथाम के लिए बजट दिये जाने की घोषणा की था। वैज्ञानिक अध्ययन के बाद अब सिंचाई विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने 12 करोड़ की मंजूरी दे दी है। जिसमें बजट मिलते ही रोकथाम के कार्य शुरू कर दिये जाएंगे। अब ठंडी सड़क क्षेत्र में पर्यटक झील किनारे शांति का अनुभव भी कर पाएंगे। साथ ही ग्लास हाउस भी बनाया जाना है। पहाड़ी पर चेरी और अन्य फूल वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।