उत्तराखंड अल्मोड़ाAlmora Ravindra Kidney Transplant Help Appeal

उत्तराखंड: बीमार बेटे को अपनी किडनी देना चाहती है मां, इलाज के लिए मदद करें, शेयर करें

अल्मोड़ा के रविंद्र की दोनों किडनियां हैं खराब, अगर आप भी बुजुर्ग मां की मदद करें। नीचे दिए अकाउंट नंबर पर कुछ धनराशि दान करें

Almora Ravindra Help Appeal: Almora Ravindra Kidney Transplant Help Appeal
Image: Almora Ravindra Kidney Transplant Help Appeal (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम सांगड़ साहू निवासी 37 वर्षीय रवींद्र नारायण सिजवाली को मदद की दरकार है दोस्तों।

Almora Ravindra Kidney Transplant Help Appeal

उनकी दोनों किडनी सिकुड़ जाने की बीमारी के कारण रवींद्र की करीब 12 लाख रुपए की जमा पूंजी के साथ करीब 15 लाख रुपए खर्च हो गए हैं और उनके संसाधन पूरी तरह खत्म हो चुके हैं।अभी भी उन्हें अपने उपचार के लिए करीब 9 लाख रुपयों की जरूरत है। रवींद्र ने बताया कि वह दो बड़ी बहनों के बाद अकेले बेटे हैं। उनके पिता पूर्व में सहारनपुर उत्तर प्रदेश में स्थापित थे। लेकिन वहां से गांव लौटने के बाद उनके परिवार पर जैसे मुसीबतें लगातार आना शुरू हो गईं। पिता 2006 में एक दुर्घटना का शिकार हो गए और उनकी याददास्त चली गई। करीब 6 वर्षों तक इस स्थिति में रहने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। पिता की दुर्घटना के दौरान ही वर्ष 2006 से रवींद्र को पथरी की समस्या आने लगी। रवींद्र तब ठेकेदारी करते थे। उनके पास डम्पर और टैक्सियां भी थीं, जिनका वह संचालन करते थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

पिता की मृत्यु के बाद 2014 में उन्होंने अपनी माता को क्षेत्र पंचायत का चुनाव भारी मतों से जिताया। इस बीच अपनी दो बड़ी बहनों की शादी भी कराई, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने पर खुद की शादी नहीं हुई। इसके उपचार के लिए उन्हें अपना डम्पर व टैक्सियां करीब 4 लाख रुपए नुकसान में बेचनीं पड़ीं, और फिर उनकी दोनों किडनियां फेल हो गईं। पिछले 7 वर्षों में किडनियों के उपचार के लिए वह अपनी जमा-पूंजी के 10-12 लाख रुपए सहित करीब 15 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी स्थिति यह है कि उनकी दोनों किडनियां सिकुड़ गई है। इसके लिए वह बेस अस्पताल में लगातार आयुष्मान से डायलिसिस कराते हैं। अभी उनके पास आय का स्रोत केवल 62 वर्षीय मां को मिलने वाली 1500 रुपए की पेंशन है। उनकी मां उनको अपनी किडनी देने को तैयार हैं। वहीं बरेली के राममूर्ति अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट करने में करीब 9 लाख रुपए का खर्चा बताया है। ऐसे में हमारी दरख्वास्त है कि आप लोग आगे आएं और रवींद्र को आर्थिक रूप से सहयोग करें। आप उनके आईडीबीआई बैंक के खाता संख्या 0325104000039853, आईएफसी कोड IBKL0000325 पर या गूगल पे, पेटीएम या फोन पे के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर 9412927660 पर आर्थिक मदद कर सकते हैं।