उत्तराखंड देहरादूनDehradun insurance policy 1 crore 30 lakh fraud

देहरादून: इंश्योरेंस पॉलिसी में बताई गड़बड़ी, महिला से ठग लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये

Dehradun insurance policy fraud साइबर ठगी के आरोपी को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

dehradun insurance policy fraud: Dehradun insurance policy 1 crore 30 lakh fraud
Image: Dehradun insurance policy 1 crore 30 lakh fraud (Source: Social Media)

देहरादून: अगर आपने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली हुई है तो सावधान रहें।

Dehradun insurance policy 1 crore 30 lakh fraud

ऐसे लोग साइबर ठगों के निशाने पर हैं। देहरादून में साइबर ठगों ने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में समस्या बताकर एक महिला से 1 करोड़ 30 लाख की ठगी कर डाली। आरोपी को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पांडे निवासी निहाल विहार पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई। इस मामले में 4 फरवरी को भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि दून निवासी विनोद कुमारी बंसल ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि साल 2017 में उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 10 वर्षों के लिए ली थी। पॉलिसी वर्ष 2027 में मिच्योर होनी थी। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

Dehradun insurance policy fraud

जुलाई 2022 में उन्हें एक अनजान शख्स ने कॉल किया। आरोपी कहने लगा कि वो मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का अधिकारी है। ये भी कहा कि पॉलिसी में कुछ समस्या है, जिस वजह से इसे रद्द किया जा रहा है। विनोद कुमारी घबरा गईं। तब आरोपी ने कहा कि उसकी बीमा कंपनी के अधिकारियों से जान पहचान है। मदद के एवज में विनोद कुमारी से लाखों रुपये मांगे गए। आरोपियों ने नए-नए फोन नंबर से फोन करके महिला से एक करोड़ 30 लाख रुपये हड़प लिए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उन खातों की जांच की गई, जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था। जांच मे पता चला कि धनराशि दिल्ली के अलग-अलख खातों में ट्रांसफर हुई थी। अब इस मामले में राहुल पांडे नाम के आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।