उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Transport Corporation earned Rs 3 20 crore in a day

उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ, परिवहन निगम ने एक ही दिन कमाए 3.20 करोड़ रुपये

Uttarakhand Transport Corporation बीते 20 साल में से करीब 19 साल तक निगम आर्थिक घाटे में रहा।

Uttarakhand Transport Corporation: Uttarakhand Transport Corporation earned Rs 3 20 crore in a day
Image: Uttarakhand Transport Corporation earned Rs 3 20 crore in a day (Source: Social Media)

देहरादून: चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी का आधार है। इससे न सिर्फ युवाओं-महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं

Uttarakhand Transport Corporation earned 3.20 crore in a day

बल्कि परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड परिवहन निगम ने एक दिन में सर्वाधिक इनकम का रिकॉर्ड बनाया है। पांच जून यानी सोमवार को परिवहन निगम ने एक दिन में 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह परिवहन निगम की बसों से होने वाली अब तक की सर्वाधिक आय है। राज्य गठन के बीस साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि परिवहन निगम ने एक दिन में 3.20 करोड़ रुपये कमा डाले। उत्तराखंड परिवहन निगम की तस्वीर अब बदलने लगी है। बीते 20 साल में से करीब 19 साल तक निगम आर्थिक घाटे में रहा। कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही थी, लेकिन पिछले साल परिसंपत्तियों के बंटवारे के बाद उत्तर प्रदेश से मिले 204 करोड़ रुपये के कारण निगम का घाटा दूर हुआ और यह मुनाफे में आ पाया। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या से उत्तराखंड परिवहन निगम को अच्छा मुनाफा हुआ है। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के कारण निगम की बसें पूरी तरह पैक चल रही हैं। दिल्ली मार्ग सर्वाधिक आय वाला मार्ग बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:

पांच जून को बने आय के कीर्तिमान में सर्वाधिक 57 लाख रुपये की आय देहरादून ग्रामीण डिपो ने की है। इससे पहले होली में परिवहन निगम ने 12 मार्च को 2.70 करोड़, जबकि छह मार्च को 2.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी। होली पर यह अब तक की सर्वाधिक आय थी। पिछले वर्ष दीपावली पर भाई-दूज के अगले दिन निगम ने सर्वाधिक 2.87 करोड़ रुपये की आय का कीर्तिमान बनाया था। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने बताया कि वर्तमान में Uttarakhand Transport Corporation के पास 1305 बसों का बेड़ा है। इनमें 900 बसें निगम की अपनी हैं, जबकि शेष 405 अनुबंधित बसें हैं। यात्रा व पर्यटन सीजन में रोजाना 1200 बसें संचालित हो रहीं हैं। इनमें 35 बसें नियमित चारधाम यात्रा में चल रही हैं, जिनसे औसतन पांच लाख रुपये प्रतिदिन की आय हो रही।