उत्तराखंड हरिद्वारThieves failed to steal in Haridwar Devpura

उत्तराखंड: घर लूटने आए थे बदमाश, महिला ने हिम्मत दिखाई तो अपना ही बैग छोड़कर भागे

हरिद्वार: घर पर लूटपाट के इरादे से आए बदमाश, बुजुर्ग महिला ने सूझबूझ से खदेड़ा, चेन लूटकर फरार

Haridwar Devpura Krishna Agarwal: Thieves failed to steal in Haridwar Devpura
Image: Thieves failed to steal in Haridwar Devpura (Source: Social Media)

हरिद्वार: हरिद्वार शहर में कोतवाली के देवपुरा में लूटपाट की बड़ी घटना हो गई है।

Thieves failed to steal in Haridwar

देवपुरा स्थित पुराने भाजपा ऑफिस के सामने हथियारबंद बदमाशों ने शहर के व्यापारी के मकान में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। वो तो परिवार की बुजुर्ग महिला की सूझबूझ और हिम्मत से एवं राहगीरों की सक्रियता के चलते बदमाश केवल बुजुर्ग महिला की चेन लूट कर फरार हो गए। अगर महिला सही समय पर शोर नहीं मचाती और आसपास के लोग इकट्ठा नहीं होते तो बात और अधिक बढ़ सकती थी। देर रात हुई लूट की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर खुद एसएसपी हरिद्वार पहुंचे और पूरी जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। पीड़िता कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि वे लोग रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इतने में उनकी बहू को शक हुआ कि कोई घर में घुस गया है। वे उठकर देखने गई, तो बदमाशों ने उनको पकड़ लिया और उनकी चेन छीन ली गई। कृष्णा अग्रवाल ने जोर से शोर मचाना शुरू किया तो उनके पति भी आ गए। इतने में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी देख वह मेरी चेन छीन कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी ली। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार के देवपुरा पास के पास स्थित एक घर में बदमाशों लूट का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाए। बदमाश सिर्फ एक चेन लूट कर भाग गए। घटनास्थल पर पुलिस को एक बैग भी मिला है. ये बैग हड़बड़ी में घबराकर भागते समय बदमाशों के हाथ से छूट गया. इस बैग में रस्सी, टेप और 2 चाकू मिले हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। परिवार वालों से बदमाशों का हुलिया पूछा जा रहा है।