उत्तराखंड देहरादूनDengue Larvae in Aanchal Dairy Crates in Dehradun

देहरादून में आंचल डेरी की क्रेटों में मिला डेंगू का लार्वा, लगा 50 हजार का तगड़ा जुर्माना

क्या साफ़ सफ़ाई की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ सरकार की है? देहरादून की आंचल डेयरी में पनप रहे थे डेंगू मच्छर, 500 ट्रे में जमा था बरसात का पानी, 50 हज़ार का जुर्माना

Dehradun Anchal Dairy Dengue: Dengue Larvae in Aanchal Dairy Crates in Dehradun
Image: Dengue Larvae in Aanchal Dairy Crates in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: डेंगू की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। यह तेज़ी से फैल रहा है। आंकड़े सुनकर आप भी चौंक उठेंगे। डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या 1953 पहुंच गई है।

Dengue Larvae in Aanchal Dairy Crates

बीते 24 घंटे के भीतर 98 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसी ही लापरवाही देहरादून में आंचल डेयरी ने बरती। जहां दूध की 500 डिस्पोजल ट्रे खुले में छोड़ दिए गए। जिसमें बरसात का पानी भरा और लार्वा पनप गए। इस लापरवाही पर डेयरी का 50 हजार रुपए का चालान किया गया है। दरअसल उत्तराखंड के देहरादून शहर में सबसे ज्यादा डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। प्रशासन के साथ लोगों की भी गलती सामने आ रही है। साफ सफ़ाई जैसी बेसिक सी चीज़ लोग के अंदर से आनी चाहिए, बावजूद इसके लोग लापरवाही कर रहे हैं और इस वजह से डेंगू पनप रहा है। जिस पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और निगम प्रशासन तमाम प्रयास करे रहे हैं, लेकिन हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। नगर निगम की टीम लार्वा नष्ट करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने रायपुर स्थित आंचल डेयरी का निरीक्षण किया। यहां दूध की डिस्पोजल ट्रे में लार्वा मिला। जिस पर टीम ने आंचल डेयरी का 50 हजार रुपए का चालान किया।

ये भी पढ़ें:

दरअसल देहरादून नगर आयुक्त को शिकायत मिली थी कि रायपुर रोड स्थित आंचल डेयरी में दूध की डिस्पोजल ट्रे में बरसाती पानी भरा हुआ है, जहां पर मच्छर का लार्वा हो सकता है। सूचना मिलते ही नगर आयुक्त ने निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में नगर निगम की टीम ने डेयरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत सही पाई गई। जहां डेयरी परिसर में डिस्पोजल 500 ट्रे में बरसाती पानी भरा मिला। डेयरी पर तत्काल 50 हज़ार की चालानी कार्रवाई की। उत्तराखंड में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी तक 1953 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, बीते 24 घंटे के भीतर 98 नए मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।।लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले को भयावह हैं। लोग भी लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में सख्ती दिखाना बेहद ज़रूरी है।