उत्तराखंड अल्मोड़ाThar swept away in Almora Ramganga river

उत्तराखंड के लड़के दिल्ली-NCR से आकर उत्तराखंड में ऐसी हरकत करने लगे? नदी में उतारी थार

ये खबर वास्तव में हैरान करती है। आखिर क्यों यहां की पवित्र नदियों में इस तरह की स्टंटबाजी हो रही है। जरा ये वीडियो देखिए

Almora Ramganga Thar: Thar swept away in Almora Ramganga river
Image: Thar swept away in Almora Ramganga river (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: सबसे पहले आपको हैरानी होगी कि ये दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंडी लड़के हैं, जो न जाने किस नशे में थे कि नदी में ही थार और एसयूवी उतारने लगे।

Thar swept away in Almora Ramganga river

जब मुश्किल में जान फंसी तो बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। पुलिस आई और किसी तरह से लड़कों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। खबर की तस्दीक कीजिए…मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले 3 लड़के दिल्ली-एनसीआर में रह रहे हैं। यहां से उन्होंने अपनी थार उठाई और उत्तराखंड घूमने चले आए। घूमते घूमते लड़के अल्मोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी थार को रामगंगा नदी में उतार दी। इन लड़कों के सिर पर थार से रामगंगा नदी को पार करने की हनक सवार हो गई। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

बस फिर क्या था..उन्होंने अपनी थार को रामगंगा में उतार तो दिया लेकिन भूल गए कि नदी का बहाव तेज है। अचानक उनकी थार पत्ते की तरह नदी में बहने लगी। मौके पर चीख पुकार मच गई। किस्मत ये रही कि थार नदी में एक बड़े पत्थर पर अटक गई। मौके पर पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन सभी की जान बचा ली। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- हिन्दुस्तान)