उत्तराखंड देहरादूनDehradun Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Darbar

देहरादून में कल बागेश्वर बाबा का दरबार, 50000 लोगों के आने की संभावना, लगेगा तगड़ा जाम

चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा।

Dehradun Bageshwar Baba Darbar: Dehradun Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Darbar
Image: Dehradun Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Darbar (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार लगेगा।

Dehradun Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Darbar

पहले ये दरबार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में लगना था। लेकिन अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। अब परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दरबार लगाने के लिए खेल निदेशालय से अनुमति मिल गई है। हवन पूजा के साथ तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दून में उनका दरबार पहली बार लगने जा रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में भीड़ आने की उम्मीद है। इसलिए प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में देहरादून के साथ ही उत्तराखंड और आसपास के राज्यों से लोग आएंगे।

ये भी पढ़ें: