उत्तराखंड हरिद्वारHusband killed wife in Haridwar Uttarakhand

उत्तराखंड: पत्नी की हत्या करने बाद थाने पहुंचा पति, पुलिस को बताई ऐसी बात कि सभी के उड़े होश

हत्या की वजह क्या थी, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Haridwar husband wife murder: Husband killed wife in Haridwar Uttarakhand
Image: Husband killed wife in Haridwar Uttarakhand (Source: Social Media)

हरिद्वार: हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना हुई है।

Husband killed wife in Haridwar

यहां कलियर निवासी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह पति का पत्नी के चरित्र पर शक होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को अपने गुनाह के बारे में बताया। युवक की बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। एक बार के लिए तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन बाद में आरोपी युवक पुलिसकर्मियों को खुद घटनास्थल के पास लेकर गया। मामला सिविल लाइंस कोतवाली का है। आरोपी युवक कलियर का रहने वाला है। उसका नाम शादाब है।

ये भी पढ़ें:

शाम के समय शादाब सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। जिसका शव मेहवड़ के समीप एक बगीचे में पड़ा है। शादाब ने बताया कि उसका निकाह 3 महीने पहले साहिबा से हुआ था। निकाह के बाद से शादाब को साहिबा के चरित्र पर शक होने लगा। आखिरकार उसने साहिबा को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। वो साहिबा को बहला फुसलाकर मेहवड़ के पास ले गया। इसके बाद उसने साहिबा का गला घोटा और उसके बाद कांच से उसका गला काट दिया। युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। मरने वाली युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।