उत्तराखंड हल्द्वानीHaldwani Pragya Pant became flying officer

Uttarakhand news: हल्द्वानी की प्रज्ञा पंत को बधाई, भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

Haldwani Pragya Pant Flying Officer प्रज्ञा पंत ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

Haldwani Pragya Pant Flying Officer: Haldwani Pragya Pant became flying officer
Image: Haldwani Pragya Pant became flying officer (Source: Social Media)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं। नैनीताल की रहने वाली प्रज्ञा पंत इनमें से एक हैं।

Haldwani Pragya Pant became flying officer

प्रज्ञा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रज्ञा का परिवार हल्द्वानी के आवास विकास क्षेत्र में रहता है। प्रज्ञा के पिता जगदीश पंत हल्द्वानी के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी हैं तथा माता निर्मला पंत शिक्षिका हैं। प्रज्ञा की प्रारम्भिक शिक्षा हल्द्वानी के नैनीवैली स्कूल तथा ऑलसेंटस स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने के बाद वर्ष 2022 में प्रज्ञा ने अपने पहले ही प्रयास में एएफसीएटी की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

जिसके बाद हैदराबाद में एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद वह भारतीय वायु सेना का हिस्सा बन गईं। अब उत्तराखंड की होनहार बेटी प्रज्ञा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर सेवाएं देगी। प्रज्ञा की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि प्रज्ञा हमेशा से भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहती थीं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार अपने सपने को सच कर दिखाया। राज्य समीक्षा टीम की ओर से Flying Officer Pragya Pant और उनके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सफलता दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।