उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 2 January

Uttarakhand Weather: इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, सूखी ठंड से संभलकर रहें

Uttarakhand Weather Update 2 January मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी।

Uttarakhand Weather Update 2 January: Uttarakhand Weather Update 2 January
Image: Uttarakhand Weather Update 2 January (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में धूप की आंख-मिचौली जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते दिक्कतें बढ़ी हैं।

Uttarakhand Weather Update 2 January

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे की चादर फैली है, जिस वजह से लोग परेशान हैं। कोहरे के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। लोगों को सुबह घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वाहन चालकों के लिए कोहरा चुनौती बना हुआ है। तापमान की बात करें तो सोमवार को दून का अधिकतम दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यागे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

पंतनगर का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.5 और नई टिहरी का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। आज मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।