उत्तराखंड देहरादूनyouth burnt four puppies alive in tandoor case registered

देहरादून में हैवानियत, युवक ने कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में जिंदा जलाया, केस दर्ज

युवक ने कुत्ते के चार बच्चो को तंदूर में जिंदा जलाकर मार डाला, उस पर एक कुत्ते पर जानलेवा हमला करने का आरोप भी लगा है।

Youth burnt puppies Dehradun : youth burnt four puppies alive in tandoor  case registered
Image: youth burnt four puppies alive in tandoor case registered (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है।

Youth burnt four puppies alive in tandoor

आरोपी ने उसके बाद एक कुत्ते पर जानलेवा हमला भी किया। मामले में पशु क्रूरता निवारण समिति की पूजा बहुखंडी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। एसएचओ कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता निवारण समिति की पूजा बहुखंडी ने कुत्तों की हत्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें राजा उर्फ नींबू निवासी खुड़बुड़ा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि राजा ने शनिवार को एक कुत्ते पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पशु प्रेमी ने कुत्ते का इलाज कराया। पूजा बहुखंडी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले राजा ने कुत्ते के चार बच्चों को तंदूर में डालकर जिंदा जला दिया था। इस मामले में राज सूरी ने शिकायत की थी। लेकिन, आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।