उत्तराखंड उधमसिंह नगरA young man raped two minor sisters in udhamsingh nagar

उत्तराखंड: डरा-धमका कर दो नाबालिग बहनों को हवस का शिकार बनाता रहा दरिंदा, अब हुआ गिरफ्तार

अपराधी युवक ने बच्चियों की मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मार पीट की है।

young man misdeed two minor sisters: A young man raped two minor sisters in udhamsingh nagar
Image: A young man raped two minor sisters in udhamsingh nagar (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

Young Man Raped Two Minor Sisters In Udhamsingh Nagar

ऊधम सिंह नगर थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दरिंदे युवक ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने डरा-धमका कर दोनों नाबालिग बहनों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। अपराधी युवक ने बच्चियों की मां के विरोध करने पर उनके साथ भी मार पीट की है। नाबालिग बच्चियों की माँ ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मां के शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल टेस्ट करवाया है और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। वे लोग ट्रांजिट कैम्प के इलाके में एक किराए के मकान में रहते हैं। महिला मजदूरी कर अपना घर चलाती है, और उनके ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमन ने उसकी दोनों बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें:

आरोपी अमन पहले उसकी बड़ी 16 साल की नाबालिग बेटी को धमका कर अपने साथ रखने के लिए ले गया। इसके बाद उसकी दूसरी छोटी 15 साल की बेटी को भी अपने साथ ले गया और दोनों बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी अमन उसकी दोनों बेटियों के साथ काफी समय से रेप कर रहा है, जब महिला ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी अमन ने उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि 9 मार्च को रोज की तरह काम से घर लौटने के बाद जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसे बहुत बुरी तरीके से पीटा। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने आई। इस मामले पर एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया आरोपी अमन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी अमन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।