उत्तराखंड रुद्रप्रयाग50 new CCTV cameras on Kedarnath Highway

Kedarnath Yatra 2024: बर्फ हटाने का काम शुरू, कुंड से आगे हाईवे पर लगेंगे CCTV कैमरे

Shri Kedarnath Dham Yatra 2024 की तैयारियां जोरों पर हैं, रुद्रप्रयाग पुलिस की 1 अप्रैल से केदार नगरी में पुनर्निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाने की तैयारी है..

Kedarnath Yatra 2024: 50 new CCTV cameras on Kedarnath Highway
Image: 50 new CCTV cameras on Kedarnath Highway (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: 10 मई 2024 को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

50 new CCTV cameras on Kedarnath Dham Highway

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर यात्रा में बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। उत्तराखंड के पर्यटन और चारधाम यात्रा में विशेष स्थान रखने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 10 मई 2024 से शुरू होने वाली है। केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने कमर कस दी है। रुद्रप्रयाग जिले की 18वीं पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे (Dr. Visakha Ashok Bhadane) पहली बार यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। केदारनाथ यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:

सीसीटीवी कैमरा से लैस होगा हाई वे: डॉ. विशाखा

पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने मीडिया को बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। नए बन रहे हाईवे पर कुंड से अलग अलग जगहों पर गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस तीन कंट्रोल रूम बनायेगी।
इनमें से 2 कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग में और एक कंट्रोल रूम सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमरे लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आगामी 10 मई 2024 से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा से एक हफ्ता पहले ही तैयारियां पूरी करने का टारगेट रखा गया है।