उत्तराखंड हल्द्वानीPragya Rikhari topped RBI Grade B exam

हल्द्वानी की बेटी प्रज्ञा रिखाड़ी ने भारतीय रिजर्व बैंक परीक्षा में टॉप किया, बधाई दीजिये

प्रज्ञा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया। उसके बाद प्रज्ञा आईआईटी मुंबई के लिए भी चयनित हुई।

Pragya Rikhari: Pragya Rikhari topped RBI Grade B exam
Image: Pragya Rikhari topped RBI Grade B exam (Source: Social Media)

हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां हर प्रकार के प्रतियोगी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उत्तराखंड की बालिकाएं खेल प्रतियोगिताएं हों, शैक्षिक प्रतियोगिताएं या अन्य कोई क्षेत्र, अपनी प्रतिभा से प्रदेश को सम्मान दिला रही हैं। साथ ही देश और प्रदेश की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं।

Pragya Rikhari topped RBI Grade B exam

इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड की एक और बेटी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऐसी ही एक प्रतिभावान बेटी हल्द्वानी प्रज्ञा रिखाड़ी ने भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी 2023 की परीक्षा में टॉप किया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 450 पदों के लिए 31 दिसंबर 2023 को भर्ती परीक्षा आयोजित गई थी। ये एक राष्टीय स्तर की भर्ती परीक्षा है। जिसका फाइनल रिजल्ट मार्च में घोषित किया गया। इस परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी प्रज्ञा रिखाड़ी ने टॉप किया है। प्रज्ञा रिखाड़ी ने भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी 2023 की परीक्षा में टॉप करके परिजनों और देवभूमि उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। प्रज्ञा रिखाड़ी ने शानदार रिजल्ट के साथ भारतीय रिज़र्व बैंक में अपनी शानदार एंट्री की है। आपको बता दे कि Reserve Bank of India भारत की सर्वाधिक सम्मानित संस्थाओं में से एक है।

ये भी पढ़ें:

प्रज्ञा रिखाड़ी मूलरूप से नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के जेकेपुरम निवासी हैं। उनकी माता हेमलता रिखाड़ी GGIC हल्द्वानी में गणित की प्रवक्ता हैं। प्रज्ञा के RBI ऑफिसर के पद पर चयनित होने के बाद से उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रज्ञा की माँ के एक गणित प्रवक्ता होने के कारण प्रज्ञा भी बचपन से एक अव्वल छात्रा रही हैं। प्रज्ञा ने DAV पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सांख्यिकी विषय से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया। उसके बाद प्रज्ञा आईआईटी मुंबई के लिए चयनित हुई। प्रज्ञा ने बाद में मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया। अब वे Reserve Bank of India में अपनी काबिलियत के दम पर एक ऑफिसर बन चुकी हैं।