उत्तराखंड उधमसिंह नगरPolice Arrest 4 Accused in Tarsem Singh Murder Case

उत्तराखंड: बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों ने ली थी 10 लाख की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार

नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्या प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शार्प शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

four accused arrested: Police Arrest 4 Accused in Tarsem Singh Murder Case
Image: Police Arrest 4 Accused in Tarsem Singh Murder Case (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: हफ्तेभर पहले हुए कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 10 लाख की सुपारी दी गई थी। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल अन्य की जांच चल रही है।

Police Arrest 4 Accused in Tarsem Singh Murder Case

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य दो आरोपी अब भी फरार हैं। इन्होने अपने बयान में बताया कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी पंजाब के शूटरों को दी गई थी। इस काण्ड में नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब का एक सेवादार भी शामिल था। जो बाबा तरसेम सिंह की दिनचर्या की पल-पल की खबर दोनों शूटरों को देता था और उसी ने इन्हें हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।
एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि नानकमत्ता में 28 मार्च को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई थी। इसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह और अमर जीत सिंह रायफल से हत्या करते दिखाई दिए। जिसके बाद दोनो बदमाशों की धरपकड़ को 11 टीमो का गठन किया था और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी।

दो मुख्य आरोपियों पर है एक-एक लाख का इनाम

सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के सहयोगियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य दो आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर और पीलीभीत जिलों से हैं। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मुख्य आरोपी सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अपराधियों को एक स्पष्ट संदेश देता है कि वे कानून से बच नहीं सकते। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है। आगे पढ़िए...

ये भी पढ़ें:

  • डेरा प्रमुख हत्याकांड घटनाक्रम

    Tarsem Singh Murder Case
    1/ 1

    पुलिस ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिलबाग सिंह, हरमिंदर सिंह, बलकार सिंह और अमनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने 10 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। दोनों शूटरों, सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह की अभी भी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार दिलबाग सिंह ने दोनों शूटरों को 160,000 रुपये एडवांस दिए थे। हत्या के बाद उन्हें बाकी 5 लाख रुपये दिए और फरार होने में मदद की।

    पुलिस के अनुसार अमनदीप सिंह ने दोनों शूटरों को बाबा तरसेम सिंह की लोकेशन की जानकारी दी थी। 19 मार्च को दोनों शूटर नानकमत्ता पहुंचे और गुरुद्वारे की सराय में रुक गए। जिसके बाद बाबा तरसेम सिंह के बारे में जानकारी एकत्र की और घटना को अंजाम दिया। मदद करने वाले दिलबाग सिंह, हरविंदर सिंह, बलकार सिंह के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने कहा कि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है और जल्द ही फरार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।