उत्तराखंड ऋषिकेशLok Sabha Elections 2024 PM Modi 2nd Uttarakhand Visit in Rishikesh

PM Modi Rishikesh Visit: सबको राम-राम ! हुड़के की थाप पर बोले मोदी.. पंच-कमल खिलना चाहिए

PM Modi 2nd Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषिकेश में हुई जनसभा में पर्यटन, वन रैंक पेंशन और अन्य योजनाओं पर बात की। कांग्रेस पर PM मोदी ने जमकर निशाना साधा।

Lok Sabha Elections 2024 : Lok Sabha Elections 2024 PM Modi 2nd Uttarakhand Visit in Rishikesh
Image: Lok Sabha Elections 2024 PM Modi 2nd Uttarakhand Visit in Rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: मंच पर पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया।

Lok Sabha Elections 2024: PM Modi Rishikesh Visit

मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। CM धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड का लोक वाद्य हुड़का भेंट किया तो PM मोदी ने भी हुड़का बजाकर केदारनाथ बाबा का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा, मेरा एक पर्सनल काम है, क्या आप करोगे?

  • मेरा एक पर्सनल काम करना: जनता से इस तरह जुड़े PM मोदी

    PM Modi Rishikesh Visit
    1/ 5

    PM मोदी ने कहा, चैत्र मास की नवरात्रि के दिन हम देवभूमि में खड़े हैं। गांव-गांव जाकर देवी-देवताओं के आगे मेरी तरफ से माथा टेक कर प्रणाम करना। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है। क्या आप मेरा ये काम करोगे। उन्होंने ये भी कहा कि यहाँ मौजूद जो लोग मेरा ये काम करेंगे वे अपने मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर अपने हाथ खड़े करें।

  • PM Modi का कांग्रेस पर प्रहार

    PM Modi Rishikesh
    2/ 5

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। कांग्रेस पार्टी ने हमारे आराध्य प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरीति का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन मेरे देश की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। हमें विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। उत्तराखंड में पंच कमल खिलाने होंगे। मोदी ने कहा देश का बाकी काम करना मेरी गारंटी है।

  • पर्यटन बनेगा उत्तराखंड की रीढ़: PM मोदी

    PM Modi in Uttarakhand
    3/ 5

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में आगे बताया कि उत्तराखंड को विकसित करने में पर्यटन और चारधाम यात्रा का बड़ा योगदान है। इसलिए भाजपा सरकार उत्तराखंड में रोडवेज , रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। दिल्ली से देहरादून की दूरी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को अंतिम गांव कहती थी, हमने उस गांव को पहला गांव बनाकर वहां विकास किया है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। PM मोदी कहते हैं की ये सब कार्य इसलिए हो पा रहे हैं क्योंकि भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने से रोजगार बढ़ रहा है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने अपने स्टार्टअप शुरू किए। बीजेपी सरकार के आने के बाद से देश के कोने-कोने की बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

  • वन रैंक पेंशन और अन्य योजनाओं पर शानदार काम

    PM Modi Rishikesh
    4/ 5

    PM मोदी ने कहा कि राज्य का गढ़वाल मंडल हो या कुमाऊं मंडल सभी जगहों की माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाया है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। राज्य में जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी और उनकी सरकार राज्य के लिए बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के बैंक खातों में एक-एक लाख करके करोड़ों रुपए पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। बीजेपी सरकार होने के कारण आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

  • दुश्मन उठाते है कमजोर सरकार का फायदा

    PM Modi in Rishikesh
    5/ 5

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। हमारे देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि देश में जब-जब कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। बीजेपी के आने से पहले देश की सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब देश की सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।