रुद्रप्रयाग: देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, सुबह 7 बजे पंजीकरण वेबसाइट खोल दी गई थी जिसके बाद से करीब दो घंटे में चार हजार से ज्यादा लोगों ने चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण पूर्ण कर लिया था। पर्यटन विभाग ने इस बार रजिस्ट्रेशन के चार विकल्प दिए हैं।
Chardham Yatra 2024: Online Registration Begins on April 15th
अगर आप बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों का दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो आपको यह अपडेट ध्यान में रखना चाहिए। तीर्थ यात्रियों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने से पहले पंजीकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। बिना रजिस्ट्रेशन के तीर्थ यात्रियों को चारधाम जाने से रोक दिया जाएगा। चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि रजिस्ट्रेशन के मामले में कड़ी निगरानी की जा रही है। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण पोर्टल को रविवार से शुरू कर दिया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले ही यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
ऐसे करें Char Dham Yatra Registration 2024
चार धाम यात्रा में पंजीकरण करने के लिए पर्यटन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आप व्हाट्सएप नंबर 8394833833 पर yatra (यात्रा) लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए असमर्थ में उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके अलावा आप स्मार्टफोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
साल 2023 में 74 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया था पंजीकरण
पिछले साल 2023 में चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण किया था। लेकिन इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने ही चारधामों के दर्शन किए। सबसे अधिक 19.28 लाख श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे थे। वहीं बदरीनाथ धाम में 17.46 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए । गंगोत्री धाम में 8.98 लाख, यमुनोत्री 7.31 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। श्री हेमकुंड साहिब में 1.77 लाख श्रद्धालु ने दर्शन किए।
Char Dham Yatra Opening Date 2024
Kedarnath Opening Date 2024 - 10 May
Badrinath Opening Date 2024 - 12 May
Gangotri Opening Date 2024 - 10 May
Yamunotri Opening Date 2024 - 10 May
Hemkund Sahib Opening Date 2024 - 25 May