उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालCongress Former General Secretary Pradeep Tiwari join BJP

Uttarakhand: चुनाव से 2 दिन पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व महासचिव प्रदीप तिवाड़ी पत्नी संग BJP में शामिल

गढ़वाल लोकसभा सीट पर प्रदीप तिवाड़ी कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा थे। इसके अलावा उनकी पत्नी पूनम तिवाड़ी श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Lok Sabha Election 2024: Congress Former General Secretary Pradeep Tiwari join BJP
Image: Congress Former General Secretary Pradeep Tiwari join BJP (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल लोकसभा सीट पर मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता रहे प्रदीप तिवाड़ी अपनी पत्नी पूनम तिवारी के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। प्रदीप तिवाड़ी को राहुल गांधी का करीबी नेता कहा जाता है।

Congress Former General Secretary Pradeep Tiwari join BJP

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका मिल चुका है। प्रदीप तिवाड़ी ने कांग्रेस को झटका देने के लिए बीजेपी में शामिल हो गए हैं। साथ में उनकी पत्नी और श्रीनगर गढ़वाल की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। प्रदीप तिवारी कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। प्रदीप तिवारी गढ़वाल सीट पर कांग्रेस के लिए बड़ा चेहरा माने जाते हैं उनकी युवाओं पर अच्छी पकड़ है। वहीं इनकी पत्नी श्रीनगर गढ़वाल नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और उनकी भी महिलाओं में मजबूत पकड़ है। इसका फायदा अब भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

अनिल बलूनी ने किया भाजपा में ज्वाइन

प्रदीप तिवाड़ी के कांग्रेस में होने वाले योगदान से उन्हें चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रदीप तिवाड़ी उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। भाजपा में शामिल होने बाद उन्होंने कहा कि अपनी पत्नी पूनम तिवाड़ी और सहयोगियों के साथ गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की अध्यक्षता में भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा पार्टी श्रीनगर और पूरे प्रदेश में विकास को लेकर अच्छे कार्य कर रही है, जिसके कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।