उत्तराखंड लालकुआंLalkuan Bandra Superfast Express Launched Boosting Kumaon Tourism

Uttarakhand News: लालकुआं-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं को पर्यटन और रोजगार की सौगात

कुमाऊँ के लिए रेलवे की नई सौगात, लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा की शुरुआत के साथ ही बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अब आसान हो जाएगी।

Lalkuan Bandra Superfast Express: Lalkuan Bandra Superfast Express Launched Boosting Kumaon Tourism
Image: Lalkuan Bandra Superfast Express Launched Boosting Kumaon Tourism (Source: Social Media)

लालकुआं: नई रेल सेवा के तहत पहले रामनगर हल्द्वानी से मुंबई के लिए ट्रेन उपलब्ध थी। अब लालकुआं से ट्रेन शुरू होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोग व व्यापारी इसे एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।

Lalkuan Bandra Superfast Express to get opportunities

कुमाऊँ में नई रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से लालकुआं से मुंबई के लिए ट्रेन सेवा की मांग उठाई जा रही थी, क्योंकि लालकुआं में एशिया की एक प्रमुख पेपर मिल है और कुमाऊं के युवा रोजगार के लिए मुंबई जाते हैं। अब जब यह ट्रेन चालू हो गई है, तो स्थानीय लोग और व्यापारी इसे एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं और धामी सरकार की पहल को दीपावली का तोहफा बताते हैं। मुंबई जो देश की आर्थिक राजधानी है कुमाऊं के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य है। हाल के वर्षों में उत्तराखंड में फिल्म उद्योग भी तेजी से बढ़ा है, जिससे कई कलाकार मुंबई में अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके चलते फिल्म निर्देशक और अभिनेता नैनीताल समेत कुमाऊं के अन्य स्थलों पर शूटिंग के लिए आते हैं, और इस ट्रेन सेवा की मांग ने उनकी पहुंच को और आसान बना दिया है।

  • कुमाऊं में बढ़ी रेल सेवा

    Lalkuan Bandra Express Train
    1/ 2

    यह रेल सेवा एशिया की प्रमुख सेंचुरी पेपर मिल के हजारों कर्मचारियों के लिए लाभदायक होगी। साथ ही यह कुमाऊं में आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी और राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। श्रद्धालुओं के लिए बाबा कैंची धाम, जागेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंच अब आसान हो गई है।

  • CM, सांसद और विधायक के प्रयासों का फल

    Lalkuan to Bandra Train
    2/ 2

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं से बांद्रा के बीच रेलगाड़ी संचालन की मांग को देखते हुए विशेष प्रयास किए। सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी रेलगाड़ी के संचालन के लिए मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से कई बार आग्रह किया। इन प्रयासों का परिणाम सोमवार को देखने को मिला, जब रेल मंत्रालय ने लालकुआं से बांद्रा के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस की शुरुआत की।