उत्तराखंड अल्मोड़ाLandslide on Almora-Haldwani National Highway

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, बार-बार गिर रहा मलबा.. सैकड़ों गाड़ियां फंसी

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया, जिसके बाद कई घंटे जाम के बाद छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग, मलबा गिरने से फिर से हुआ बंद..

Landslide on National Highway: Landslide on Almora-Haldwani National Highway
Image: Landslide on Almora-Haldwani National Highway (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सुयालबाड़ी के डेंजर जोन क्वारब में आज सोमवार सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने के बाद से सड़क बंद हो गई है। जिसके बाद से जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों को वापस भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद महज 15 मिनट बाद मलबा आने से दोबारा मार्ग बंद हो गया।

Landslide on Almora-Haldwani National Highway

जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे क्वारब पुल के पास डेंजर जोन में पहाड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिससे हर तरफ अफरा—तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद जेसीबी के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन पहाड़ से बार-बार मलबा गिरने से काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आई। काफी मशक्कत के बाद सड़क छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दी गई, लेकिन तब तक कई वाहन वापस भी लौट गए थे। मौके पर मौजूद सीएनई संवाददाता के अनुसार सड़क फिलहाल मार्ग पूरी तरह खुलने की उम्मीद कम ही व्यक्त की जा रही है। वहीं, एनएच के तमाम आला अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान भी मौके पर हैं।

सड़क खोलने के प्रयास जारी

पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल मौके पर हैं और व्यवस्था देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएच के सहायक अभियंता जेई जगदीश पपने व गिरीश पांडे ने बताया कि सड़क को खोले जाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आंशिक रूप से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी, लेकिन मलबा आने से फिर बंद हो गई। पूरे प्रयास हैं मार्ग छोटे वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जाये, लेकिन बड़े वाहनों के लिए खुलना तो बहुत कठिन है।