रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ों में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई है। रुद्रप्रयाग के केदार घाटी में पहाड़ों पर बर्फ के फाहे आसमान से बरस रहे हैं। हर्सिल, मसूरी, चकराता, चोपता और चारों धामों में दोपहर से झमाझम बर्फबारी हो रही है।
Snowfall in Uttarakhand: Beautiful Images
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। आज दो बजे के आसपास शुरू हुई बर्फ़बारी के बाद, खबर लिखने तक केदार घाटी के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। केदार घाटी में जबरदस्त बर्फ़बारी, शीतलहर और ठंड का दौर चल रहा है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के कारण आज ठंड सुबह से ही जमकर पड़ रही थी।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद चारों धामों ने बर्फ की सफ़ेद चादर ओड़ ली है। उत्तराखंड के केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज दोपहर बाद से बर्फ़बारी शुरू हुई है। तापमान माइनस में है।