उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 20 February 2025

उत्तराखंड: पहाड़ों में सुबह से ही झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी प्रदेश के सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं राज्य के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 20 February 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 20 February 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम करवट बदलने लगा है। राज्य के कई जिलों में आज गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में गरज के साथ ओलावृष्टि, और कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update 20 February 2025

उत्तराखंड में बीती शाम से मौसम करवट ले रहा है, कई जगह बुधवार की रात से आंशिक बादल मंडराने लगे। राजधानी देहरादून में भी बुधवार की सुबह चटख धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छाने लगे देर रात तक बारिश के आसार बने रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उत्तराखंड में लम्बे समय से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन इन दिनों हल्की बारिश के कारण तापमान कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य के नीचे उतर गया है. राज्य के विंटर पर्यटन स्थलों पर भी इन दिनों पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी प्रदेश के सात जिलों में गजर के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के 2800 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल 21 फरवरी को राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं आज राज्य के सभी जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा।

तापमान की स्थिति

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।